साल बदलेगा ,जिंदगी तो वही है
बस आज मै जशन होगा
कुछ पुराने और कुछ नए लोगो का साथ होगा
कुछ बिछड़े साथी याद बहुत आएंगे
और कुछ फिर से नए साथी बन जाएंगे
अमीरों के घर मे दावत होगी
और गरीब बस एक रोटी को तरसेगा
झूठ हर बार बाजी जीत जायेगा
और नया वक्त फिर से पुराने की तरह बीत जायेगा
Comments
Post a Comment